रोहतक। संपत्ति के लिए अपने ही अपनों का खून बहाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। रोहतक में दो साल के दौरान प्रॉपर्टी के लिए 10 से अधिक ऐसी घटनाओं अपनों को ही मौत के घाट उतार दिया।
ताजा मामला वीरवार को सुडाना में सामने आया। जहां पर बेटे ने मां और पिता को लोहे की रॉड से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह बेटे से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इस तरह माता-पिता से प्रॉपर्टी लेने तो कोई किसी और बात से नाराज होकर अपनों का ही खून बहा रहे हैं।
केस एक
27 सितंबर 2023 को विजयनगर निवासी युवक ने अपने प्रॉपर्टी डीलर पिता-मां,बहन और नानी की गोली मारकर घर में ही हत्या की थी। हत्या के पीछे आरोपी बेटे ने कुछ रुपये अपने दोस्त काे देने के लिए मांगे थे और पिता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया था।
केस दो
11 जनवरी 2023 रोहतक के बोहर गांव में सुरेंद्र (47) और उनकी बेटी निकिता (14) की तीन-तीन गोली मारकर हत्या की गई थी। सुरेंद्र की हत्या को उसके भतीजे सुखवीर उर्फ कालू और उसके दोस्त अमन ने अंजाम दिया था। चाचा उससे टोकता था और सही राह पर चलने की हिदायत देता था, इसलिए उसे और उसकी बेटी को मारा था।
केस तीन
3 मई 2020 को गांव पाकस्मा में पवन उर्फ बोदा (25) ने अपने माता-पिता को सिर्फ इसलिए मार दिया था कि पैसे के लेन देन को लेकर पिता ब्रह्मजीत से कहासुनी हो गई थी। इस का विरोध करने पर मां सुमित्रा ने भी उसका साथ नहीं दिया था। हालांकि बाद में उसे कोर्ट ने सजा सुनाई थी।
केस चार-
साल 2022 में जनता कॉलोनी में तारा होटल के मालिक चंद्रभान और उनकी पत्नी निशा की हत्या उनके ही बेटे तरुण ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह नशे का आदी था और उस पर कर्ज हो गया था। कुछ कर्ज पिता ने उतारा था, लेकिन वह होटल आदि को बेचने का दबाव बना रहा था।
समय-समय पर पुलिस गांव-मोहल्लों और शहर-कसबों में जाकर लोगों को इस तरह के विवाद से बचने के लिए जागरूक करती है। आगे इस तरह की घटनाएं न हो, इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।
-