सांपला में बिजली ठीक करते कर्मचारी। संवाद
सांपला। त्योहारी सीजन में बिजली नियमित आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने कमर कसना शुरू कर दी है। इसके लिए निगम की ओर से टीम गठित की गई है।
वही सब डिवीजन पर टीमों का गठन कर ट्रांसफार्मर की मेंटेनेंस केवल बदलने का काम किया जाने का दावा है। बिजली के टूटे खंभों को भी बदला जा रहा है। इसके साथ ही बिजली से संबंधित फॉल्ट पावर कट व अन्य तरह की समस्या न हो इसके लिए भी निगम ने तैयारी तेज कर दी है। कर्मचारियों के मुताबिक निगम की ओर से कर्मचारियों की छुट्टियों में कटौती की जाएगी। जिस क्षेत्र में लोड अधिक है तथा कर्मचारियों की संख्या कम है, वहां पर स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही सभी स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को सर्किल ऑफिस को भी अलर्ट किया गया, ताकि बिजली आपूर्ति करने में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। इस बारे में निदेशालय ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
निगम की तरफ से त्योहारों को देखते हुए निगम ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है। सभी लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि दिवाली पर सुचारु रूप से आपूर्ति हो सके। मेंटेनेंस का कार्य भी लगातार जारी है। जोगिंदर सिंह मोर, एसडीओ, विद्युत निगम, सांपला।