रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी पालिका फीडर की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान पालिका कॉलोनी, अलकनंदा कॉलोनी, गीतांजलि, न्यू राजेंद्र कॉलोनी, भिवानी चुंगी, भिवानी लिंक रोड, सैनिक कॉलोनी में सुबह 10 से दोपहर 1:00 तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 11 केवी पीजीआई कॉलोनी फीडर पर मरम्मत कार्य होने से सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल, पीजीआई कैंपस कॉलोनी की सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी डिस्पोजल फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 01:30 बजे तक शिव विहार कॉलोनी, सुंदरपुर रोड, जींद रोड, शिव कॉलोनी, जींद चौक, बरसी नगर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। संवाद