रोहतक। शहर की 14 काॅलोनियों में रविवार को बिजली गुल रहेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बाल भवन के पास 33 केवी पावर हाउस पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए तीन से चार घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली निगम के बाल भवन के पास स्थित 33 केवी पावर हाउस पर रविवार को जरूरी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते इससे जुड़े 11 केवी फीडरों को बिजली सप्लाई नहीं होगी। इसमें प्रेम नगर, सोनीपत रोड, मिनी सेक्ट्रिएट, गोहाना अड्डा फीडर शामिल हैं। इन फीडरों से जुड़े प्रेम नगर, दुर्गा कॉलोनी, चमनपुरा, संजय कॉलोनी, गुरु नानकपुरा, अशोक गली, सोनीपत स्टैंड, मानसरोवर कॉलोनी, विकास नगर, सिविल अस्पताल के सामने का एरिया, पुलिस लाइन, महिला कॉलेज, लघु सचिवालय की सप्लाई बाधित रहेगी। संवाद