फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसकेएस की आक्रोश रैली आज, हजारों कर्मचारी करेंगे शिरकत

Sun, 04 Feb 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ (एसकेएस) 4 फरवरी को आक्रोश रैली करेगा। नई अनाज मंडी के गेट नंबर एक के सामने पुरानी शुगर मिल मैदान पर होने वाली इस रैली में प्रदेशभर से विभिन्न विभागों के हजारों की संख्या में कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

रैली की तैयारी पूरी हो गई है। इसमें संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट मुख्य अतिथि रहेंगे। संघ की राज्य कमेटी शनिवार को रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त रही। रैली में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा लें, इसके लिए जनसंपर्क अभियान देर शाम तक चला। संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में कर्मचारी भवन में हुई बैठक में रैली को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक का संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया। संघ के महासचिव नरेश कुमार ने कर्मचारियों से एकजुट होकर साझे संघर्ष की ओर बढ़ने का आह्वान किया। सरकार की वादाखिलाफी व मानी गई मांगों को लागू नहीं करने की भी निंदा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें