फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू परिसर में बगैर मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
अपने कार्यालय में एमडीयू अधिकारियों की बैठक लेते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
क्या आप एमडीयू जा रहे हैं। यदि हां, तो मास्क लगा लीजिए। कैंपस में बगैर मास्क आपको प्रवेश नहीं मिलेगा। फिर वह विवि का कर्मचारी हो, विद्यार्थी या मेहमान, सबको बाहर से ही लौटना होगा। चेहरे पर बगैर मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को एमडीयू परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। यह सख्त फैसला विवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कोविड-19 के तेजी से फैलाव को देखते हुए महामारी की रोकथाम के लिए लिया है। इस संबंध में मंगलवार को बुलाई गई विशेष बैठक में निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

कुलपति ने विवि में कोविड-19 की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों एवं इस बारे में जारी की गई एसओपी के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। इसे बचाने के लिए विवि परिवार मिलकर कार्य करेगा। संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना से बचने के लिए किए जा रहे उपायों एवं सावधानी में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, हर विभाग/कार्यालय में कर्मियों, विद्यार्थियों एवं विजिटर्स के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। इसकी मॉनीटरिंग विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी करेंगे।
एमडीयू की आगामी परीक्षाओं के लिए हॉस्टल आने वाले विद्यार्थियों को भी परीक्षा की तिथि से सात दिन पहले हॉस्टल में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। हॉस्टल में प्रवेश के लिए विद्यार्थी को 72 घंटे में कराई गई कोरोना टेस्ट रिपोर्ट हॉस्टल वार्डन को जमा करानी होगी। इसके बाद विद्यार्थी को सात दिन क्वारंटीन रहना होगा। ब्वॉयज व गर्ल्स हॉस्टल के चीफ वार्डन को क्वारंटीन सेंटर बनाने के निर्देश जारी किए। अधिकारियों से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना से बचने के लिए मास्क, उचित दूरी समेत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का विवि परिसर में पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एके राजन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु, विभिन्न संकायों के डीन प्रो. एएस मान, प्रो. नवरत्न शर्मा, प्रो. जेपी यादव, प्रो. हरीश कुमार, प्रो. विनीत कुमार सिंगला, चीफ वार्डन ब्वॉयज प्रो. रणदीप राणा, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. संजू नंदा, एमडीयू हेल्थ सेंटर के प्रभारी डॉ. राजीव शर्मा ने भी अपने इनपुट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें