माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय 20-21 मार्च को रंग महोत्सव के तहत रंग व्यंजन इवेंट का आयोजन करेगा।
निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने बताया कि रंग व्यंजन इवेंट टैगोर सभागार में आयोजित किया जाएगा। रंग व्यंजन इवेंट के कन्वीनर प्रो. आशीष दहिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोक पाक कला पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। हरियाणा पारंपरिक खानपान पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसमें एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स व संबद्ध महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। हरियाणवी पारंपरिक खानपान प्रतियोगिता में प्रथम टीम को 31 हजार रुपए, द्वितीय टीम को 21 हजार रुपए, तृतीय टीम को 11 हजार रुपए व दो सांत्वना पुरस्कार 5100 रुपए प्रत्येक को दिए जाएंगे। इसके अलावा हर प्रतिभागी टीम को 2100 रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। विस्तृत जानकारी छात्र कल्याण विभाग से प्राप्त की जा सकती है।