रोहतक। दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत सीएम विंडो पर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर कलाना मोहल्ला के लोगों में रोष बना हुआ है। आरोप है कि एक महीना से किसी ने अभी तक इसकी सुध भी नहीं ली है। कुछ दिन पहले उपायुक्त अजय कुमार ने अधिकारियों को आदेश भी दिए थे कि दूषित पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। कांग्रेस की ओर से भी आज दूषित पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
कलाना मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार विज ने बताया कि पिछले 2 सालों से उनके एरिया में दूषित पेयजल आ रहा है जिसकी वजह से बहुत सी बीमारियां फैल रही हैं। दूषित पानी का प्रयोग करने से त्वचा रोग, पेट रोग, डायरिया, उल्टियां और अन्य बीमारियां होती है। इसी के साथ लोगों ने बताया कैंपर और टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं।
जहां से भी शिकायत मिल रही है, समस्या का समाधान किया जा रहा है। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, फिर भी इस तरह की समस्या है तो जांच करवाई जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।
आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग