रोहतक। घुसकानी के जवाहर लाल नवोदय विद्यालय में मंगलवार और बुधवार के दरमियानी रात को बिजली गुल रहने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। अभिभावक दीपक ने बताया कि रात के समय बच्चों के लिए कमरों में पंखे तक नहीं चले। गर्मी से बच्चों का बुरा हाल हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के बाद बेहतर व्यवस्था न होने से यह समस्या आई है। उधर, विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र शेखावत ने कहा कि विद्यालय में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है। बिजली कट रही लेकिन 10 मिनट के अंदर जनरेटर चालू कर विद्यार्थियों के लिए बिजली सुविधा दी गई थी। संवाद