फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरकारी अस्पतालों में नहीं सर्पदंश का इलाज

Thu, 17 Jul 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बारिश के चलते बिलों में पानी घुसने से जहरीले कीट बाहर निकलने लगे हैं। इसमें जहरीले सांप अधिक खतरनाक हैं। यही नहीं, इनके जहर की काट का इलाज पीजीआई के अलावा कहीं नहीं है। सरकारी अस्पतालों व सीएचसी-पीएचसी में एंटी स्नेक वेनम नहीं है। इस कारण लोगों की जान का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ हो रही बारिश ने ग्रामीण अंचल के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने के कारण जहरीला कोबरा, क्रेट व वाइपर सरीखे सांप लोगों के घरों में घुसने लगे हैं। ये जहरीले जीव लोगों डसने लगे हैं। पीजीआई में ऐसे मामले रोज आ रहे हैं। यहां ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।
सरकारी अस्पतालों व सीएचसी-पीएचसी स्तर पर सर्पदंश से बचाव के नाम पर केवल प्राथमिक उपचार ही मिल सकता है। जानलेवा जहर की काट स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं है। सिविल अस्पताल में भी 200 बिस्तर का अस्पताल बनाने की घोषणा के बाद ही एंटी स्नेक वेनम खरीदने के ऑर्डर दिए हैं। हालांकि, अभी तक यह दवा नहीं आई है। दवा आने में कम से कम एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन


-
एंटी स्नेक वैनम की मुख्यालय से डिमांड की गई है। जल्दी की दवा की खेप मिल जाएगी। नागरिक अस्पताल को 200 बिस्तर का दर्जा मिल गया है। ऐसे में यहां भी इस दवा की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

- डाॅ. रमेश चंद्र आर्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें