रोहतक। त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से बनाई गई अस्थायी पार्किंग में इंतजाम अधूरे हैं। एक तरफ जहां स्थायी पार्किंग में जगह नहीं होती है वहीं अस्थायी में पत्थर व कचरा फैला हुआ है। दूसरी तरफ शनिवार से नया यातायात प्लान लागू होने जा रहा है।
त्योहार के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर आठ जगह पार्किंग बनाई गई है। पड़ताल के दौरान सामने आया कि इनमें से एलिवेटेड रोड के पास बनाई गई महाराजा अग्रसेन पार्किंग इन दिनों हर समय फुल रहती है।
यहां पर 100 से अधिक वाहन पार्क करने की जगह है लेकिन त्योहारी सीजन में अधिक संख्या में ग्राहक बाजार आ रहे हैं। हर कोई अपना वाहन सुरक्षित जगह पार्क करना चाहता है मगर यहां पार्किंग में स्पेस नहीं होने की वजह से वे सड़क पर ही खड़ी करके चले जाते हैं।
वहीं, किला रोड के पास स्थित भगत सिंह पार्किंग में दूषित पानी भरा है। इस पार्किंग का इस्तेमाल नहीं होने से वाहन चालकों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के दुकानदारों ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था सही नहीं होने से दुकानों पर ग्राहक भी कम आ रहे हैं।
इतना ही नहीं पुरानी सब्जी मंडी के निकट पुराने राजकीय स्कूल के मैदान में अस्थायी पार्किंग तो बनाई गई है लेकिन जिस तरह से ग्राहक परिवार सहित यहां आ रहे हैं उधर से दुर्गंध आ रही है। पार्किंग वाले स्थान पर ही काफी पत्थर पड़े हैं। कहीं-कहीं कीचड़ से लोगों को दोचार होना पड़ रहा है।
पुराना बस स्टैंड वाली जगह भी पार्किंग तो है लेकिन वहां भी सफाई नहीं है। वहां पर भी कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। वाहन चालकों व आम लोगों का कहना है कि त्योहार पर बाजारों व पार्किंग स्थलों पर विशेष रूप से सफाई हो ताकि ग्राहक यहां आकर अच्छा महसूस कर सकें। बता दें कि 11 अक्तूबर से नया ट्रैफिक नियम लागू हो रहा है जो 20 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
पार्किंग स्थलों पर सफाई की जरूरत
वाहन चालकों का कहना है कि पुराना राजकीय स्कूल मैदान, भगत सिंह पार्किंग स्थल, पुराना बस स्टैंड परिसर, पुराना आईटीआई परिसर, अशोक मोड़ पार्किंग स्थल, जाट कॉलेज मैदान, मेडिकल मोड़ के पास पार्किंग स्थल व रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग स्थल पर सफाई की जरूरत है। इसके साथ ही सड़क पर पार्किंग स्थल के बोर्ड भी हों ताकि वाहन चालक वहां आसानी से वाहन पार्क करने जा सकें।
फोटो संख्या : 35
पुरानी सब्जी मंडी के निकट मैदान में वाहन पार्किंग तो बनाई गई है लेकिन वहां सफाई नहीं है। फैमिली वालों ने कहा कि यहां दुर्गंध आती है। यहां सफाई की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। -मनीष, वाहन चालक।
-
फोटो संख्या : 36
पुराना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान रोहतक में बनी अस्थायी पार्किंग में कई जगह पत्थर व कीचड़ है। यहां अभी सुधार की जरूरत है। पार्किंग स्थल के बाहर बोर्ड भी नहीं लगा है। -अंकित, वाहन चालक।
-
फोटो संख्या : 37
भगत सिंह पार्किंग में महिलाओं के लिए बनाया गया शौचालय बंद है। पुरुषों के शौचालय से दुर्गंध आती है। पार्किंग के बेसमेंट में पानी भरा है। सफाई भी नहीं है। -सूरज, दुकानदार, नजदीक भगत सिंह पार्किंग।
शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके लिए नया प्लान शनिवार से लागू हो जाएगा। त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में आठ जगह पार्किंग व्यवस्था रहेगी। इन स्थानों पर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम से समन्वय किया जा रहा है। शनिवार को यहां सफाई करवा दी जाएगी। -जसबीर सिंह, निरीक्षक, ट्रैफिक पुलिस वेस्ट।
28 शहर के पुराना राजकीय स्कूल परिसर में बनाए पार्किंग स्थल पर पड़ा मलबा व कीचड़ । संवाद
28 शहर के पुराना राजकीय स्कूल परिसर में बनाए पार्किंग स्थल पर पड़ा मलबा व कीचड़ । संवाद
28 शहर के पुराना राजकीय स्कूल परिसर में बनाए पार्किंग स्थल पर पड़ा मलबा व कीचड़ । संवाद
28 शहर के पुराना राजकीय स्कूल परिसर में बनाए पार्किंग स्थल पर पड़ा मलबा व कीचड़ । संवाद