फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लगातार तीन दिन से बारिश से जलभराव से नहीं मिली निजात

Sat, 02 Aug 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सोनीपत रोड पर जलभराव के दौरान निकलते वाहन व परेशान राहगीर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बारिश के कारण निरंतर हो रहे जलभराव से लोगों को छह से सात घंटे बाद भी राहत नहीं मिल पाई है। शहर के कई टेल एंड इलाकों में बरसाती पानी ज्यों का त्यों ही रहने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को भी बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव रहा।
विज्ञापन

शहर में बीते तीन दिन से बारिश हो रही है। शहर की सड़कों से पानी निकलने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में वीरवार की अधिकतम बारिश के बाद से देर और शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। रोहतक में सुबह 59, महम 28, सांपला 61, कलानौर में 6 व लाखन माजरा में 23 मिलीमीटर बारिश हुई। पीजीआई परिसर में जलभराव से मरीजों को परेशानी हुई।
सोनीपत रोड पर सेक्टर-2 व 3, गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, मेडिकल मोड़, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के पास, प्रेमनगर, सुभाष रोड, सेक्टर दो-तीन, मानसरोवर कॉलोनी, शीला बाईपास, माता दरवाजा रोड, गोकर्ण डेरे के पास, जनता कॉलोनी, वैश्य कॉलेज रोड, कन्हेली रोड, बजरंग भवन के सामने, हाउसिंग बोर्ड, चिन्योट कॉलोनी, तिलक नगर, हिसार रोड, सुनारिया, अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, किला रोड, कृष्णा कॉलोनी, जींद बाईपास समेत अनेक इलाकों में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सफाई न होने से नाले पूरी तरह से ब्लॉक हैं। अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है। आमजन ही विभागीय कमियों के कारण परेशान है।
- जयवीर पुनिया, सेक्टर-2 पार्ट।


जब भी बारिश होती है, तभी रामगोपाल कॉलोनी और सेक्टरों में जलभराव हो जाता है। वाहनों व राहगीरों को गड्ढे न दिखने से चोटिल होना पड़ता है।
- राममेहर, रामगोपाल कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें