फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की मदद से बदलाव पर मंथन

विज्ञापन
पीजीआईएमएस की ओर से आयोजित सम्मेलन में अति​थियों को सम्मानित करतीं कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना ।
विज्ञापन
रोहतक। फार्माकोलॉजी विभाग पीजीआईएमएस की ओर से सोमवार को स्वास्थ्य सेवा में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से 140 प्रतिनिधियों ने अपना पंजीकरण कराया। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल और डॉ. कुंदन मित्तल चिकित्सा अधीक्षक ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम और फार्माकोलॉजी विभाग को बधाई दी। डॉ. सुनील रोहिल्ला ने बताया कि फार्माकोलॉजी विभाग के 25 शोध विद्वानों ने भी सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं डॉ. ज्योति कौशल ने बताया कि कैसे दव की खोज और विकास प्रक्रिया, प्रारंभिक और सटीक निदान और उपचार में तेजी लाकर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में एआई से क्रांति ला सकता है। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के शोध विद्वानों ने 80 मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर डॉ. ज्योति कौशल वरिष्ठ प्रोफेसर और फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष आयोजन अध्यक्ष, डॉ. सविता वर्मा, प्रोफेसर सह-अध्यक्ष, डॉ. सुनील कुमार सहायक प्रोफेसर आयोजन सचिव, डॉ. ज्योति शर्मा और डॉ. मोनिका वर्मा संयुक्त सचिव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें