फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में है गुटबाजी, इनकी लड़ाई ही इन्हें ले डूबेगी : पंवार

Sun, 28 Jan 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सर्किट हाउस में राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार का स्वागत करते जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली व अन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश में अपना संगठन ही नहीं बना पाने वाली पार्टी चुनाव क्या लड़ेगी। कांग्रेस में गुटबाजी है। इससे तय है कि इनकी लड़ाई ही इन्हें ले डूबेगी। राहुल गांधी देश जोड़ने की बात कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा में अपनी पार्टी को ही जोड़ नहीं पा रहे। यह कहना है भाजपा के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के संयोजक राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार का। वह शनिवार को कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि राहुल गांधी केवल राजनीति चमकाने के लिए बेवजह की बयानबाजी करते हैं, लेकिन लोग अब इनको सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। भाजपा ने 2024 के लिए अपनी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसकी सफलता की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के मजबूत कंधों पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों को बूथ सत्र तक ले जाजाना चाहिए। संगठन इतना मजबूत है कि बूथ तक ही नहीं, हर पन्ने तक भाजपा की नीतियां पहुंच चुकी हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर बूथ में भाजपा की टीम जाएंगी और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करने के साथ लोगों की समस्याओं को नोट कर उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगी। इनके साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, हरिओम मित्तल भाली समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें