कलानौर। कलानौर में पादरी जसबीर के बेटे हरप्रीत उर्फ हैरी पर दो दिन पहले छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर युवकों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व पार्षद के बेटे सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी लक्ष्य को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, पीजीआई में दाखिल 16 साल के हरप्रीत की जान डॉक्टरों ने चार ऑपरेशन करके बचाई है। उसके ठीक होने में कम से कम एक साल का समय लगेगा।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक कलानौर के रेलवे रोड निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को शाम करीब साढ़े 6 बजे घूमने के लिए रेलवे रोड से मंडी की तरफ घूमने जा रहा था। पीछे से नगर पालिका के पूर्व पार्षद पवन का बेटा आलोक, कस्बा निवासी लक्ष्य अपने चार-पांच साथियों सहित आए। उसके ऊपर लड़की से छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगाकर झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकूओं से हमला कर दिया। उसके पेट, सीने, कमर के अलावा 10 जगह तेजदार हथियार से वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से हथियारों सहित फरार हो गए। घायल को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया, जहां घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
.............
चाकू से कट गई छोटी आंत व लीवर, चार ऑपरेशन से बची जान
घायल के पिता पादरी जसबीर सिंह ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों ने चार ऑपरेशन करके उसके बेटे हरप्रीत उर्फ हेरी की जान बचाई है। चाकू छोटी आंत को काटते हुए लीवर तक चला गया था। करीब 10 जगह चाकू से चोटें मारी गई। डॉक्टरों ने चार ऑपरेशन करके उसके बेटी की जान बचाई है।
वर्जन
पुलिस ने पूर्व पाार्षद के बेटे आलोक, कस्बे के युवक लक्ष्य सहित 5 के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित दूसरी धाराओं के तहत केस दर्ज गया है। फिलहाल आरोपी लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी आरोपी अभी फरार हैं।
-सुभाष चंद्र, प्रभारी कलानौर पुलिस चौकी