फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार व बिजली-पानी की किल्लत से प्रदेशभर में हाहाकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विज्ञापन
24-डीपार्क ​स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। महंगाई की मार व बिजली-पानी किल्लत के चलते प्रदेशभर में हाहाकार मचा है। भाजापा ने पिछले 10 दिन में पेट्रोल डीजल में 7.50 रुपये की बढ़ोतरी कर डाली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की यह सोच समझ से परे है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह सोमवार को डीपार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के मुकाबले दोगुना टैक्स वसूल रही है। कांग्रेस के समय प्रदेश में तेल पर वैट 9 प्रतिशत था। इसे भाजपा ने बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया। तेल की कीमतें बढ़ने के चलते तमाम वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

महंगाई के चलते गरीब व मध्यम वर्ग परिवारों की खरीद क्षमता घटी है। बचत कम हो रही है। कांग्रेस के समय घरेलू एलपीजी सिलिंडर मात्र 400 के आसपास मिलता था। अब यह एक हजार रुपये पहुंच चुका है। पेट्रोल 70 व डीजल 50-55 रुपये प्रति लीटर था। यह भी अब 100 रुपये पार कर चुका है।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत पर गहरी चिंता जताई है। प्रदेश में डॉक्टरों की भारी कमी है। मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के सैंकड़ों पद वर्षों से खाली पड़े हैं। अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। गर्मी का मौसम आते ही बिजली व पानी की सप्लाई ठप पड़ गई है।
प्रदेश के 96 एडेड (सरकारी सहायता प्राप्त) कॉलेजों के 1550 शिक्षकों को अब तक दो महीने का वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों का 65 करोड़ का वेतन लटका हुआ है। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा समेत अन्य कार्यकर्ता भी साथ रहे।
मेरा गढ़ पूरा हरियाणा : हुड्डा
उन्होंने कहा कि हुड्डा का गढ़ कोई कुछ भी कह देता है। जहां की मेरी मां है, क्या वह मेरा गढ़ हो गया। क्या उचाना मेरा गढ़ है। मेरा गढ़ तो पूरा हरियाणा है। सदभाव यात्रा पार्टी की थी। इसमें खुद गुरुग्राम में शामिल हुआ। रोहतक में मेरा नुमाइंदा शामिल हुआ। उन्होंने यात्रा के लिए किसी विधायक या जिला अध्यक्ष काे न्यौता नहीं दिए जाने पर विवाद का विषय नहीं होने की बात कही। पूर्व सीएम पर की टिप्पणी पर विधायक से कहा कि क्यों भूले भटके लोगों का नाम लेना। राजनीति से अपनी रिटायरमेंट लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चौधरी वीरेंद्र बड़े भाई हैं, उनको माफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें