फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कंजकों के लिए पर्स-मेकअप किट के साथ टिफिन व प्लेट की भी जबरदस्त बिक्री

विज्ञापन
09-नवरात्र पर कंजकों के लिए टिफिन खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रोहतक। नवरात्र के पावन अवसर पर रोहतक के बाजारों में इस समय जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कन्या पूजन को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में जहां एक ओर पर्स और मेकअप किट कंजकों के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं टिफिन और पूजा की प्लेट की बिक्री भी खूब हो रही है।
विज्ञापन


दुकानों पर 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। इनमें पर्स, एक्सेसरीज
किट, ज्वेलरी बॉक्स, पानी की बोतल और कॉम्बो गिफ्ट सेट शामिल हैं। इसके साथ ही स्टील और प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स, सजावटी प्लेट और पूजा थाली की मांग भी तेजी से बढ़ी है।
दुकानदार सोनू का कहना है कि इस बार ग्राहक पारंपरिक उपहारों के साथ-साथ उपयोगी सामान खरीदने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों के लिए टिफिन और प्लेट जैसे आइटम ज्यादा बिक रहे हैं क्योंकि ये रोजमर्रा में काम आते हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिनों में कन्या पूजन के चलते बाजारों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। डीपार्क, किला रोड के बाजारों में इस समय गिफ्ट आइटम्स तक की जमकर बिक्री हो रही है।


कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स 200 रुपये से शुरू
दुकानदार पंकज ने बताया कि कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स जिसमें चॉकलेट, बिस्किट, टॉफी और छोटी वस्तुओं का एक विशेष पैक तैयार किया गया हैं। गिफ्ट बॉक्स की कीमत 200 रुपये है। एलईडी लाइट वाली बोतल, पेंसिल बॉक्स सेट जिसमें रंग, स्केल और रबर, मिनी मेकअप किट और स्टाइलिश हेयर एक्सेसरीज किट सबसे ज्यादा खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन


उपहार के प्रकार कीमत रुपये में

साधारण टिफिन बॉक्स 20-80
डिजाइनर टिफिन बॉक्स 50-150
छोटे पर्स, स्लिंग बैग 50-100
पानी की बोतल 30-200
स्टेशनरी किट 50-150
कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक 100-250
हेयर एक्सेसरीज किट 40- 100
मिनी मेकअप किट 100- 200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें