फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला के मेन बाजार में बन रही जाम स्थिति, लोग परेशान

Wed, 25 Jun 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05 सांपला मैन बाजार में बनी रेहड़ी व अतिक्रमण के कारण बनी जाम की ​​स्थिति। संवाद
विज्ञापन
सांपला। सांपला कस्बे के मेन बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बन रही है। इससे राहगीर व स्थानीय दुकानदार बेहद परेशान है। बाजार में वाहनों व लोगों का आवागमन अधिक रहता है। इसके बावजूद भी रेहड़ियों व पार्क किए गए वाहनों से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सड़क किनारे कूड़ा कचरा होने से आम दुकानदारों की चुनौती भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खंड के प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से एक बार सख्ती के बाद दो से तीन दिन ही नियमों पालना होती है। इसके बाद दोबारा हाल खराब हो जाते हैं।
-
वर्जन
पुलिस प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है। फल विक्रेताओं व दुकानदारों का समझाया जाएगा कि सड़क पर अवैध तरीके से अतिक्रमण न बढ़ाएं।
- नरेंद्र कुमार, सचिव, नगर पालिका।

रेहड़ियों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। बरसात के समय तो मुख्य मार्ग का बुरा हाल हो जाता है। कोई सुधार करने वाला नहीं है।
- प्रवीन।
-
बाजार के अंदर की भीड़ राहगीरों के लिए परेशानी बन रही है। सुबह व शाम को बाजार का रास्ता बिल्कुल तंग हो जाता है।
- मंजू।
-
पुलिस प्रशासन का बाजार की लचर व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं है। दो दिन सख्ती बरतने के बाद हालात संभालने वाला कोई नहीं है।
- चयन मदान।

05 सांपला मैन बाजार में बनी रेहड़ी व अतिक्रमण के कारण बनी जाम की स्थिति। संवाद

05 सांपला मैन बाजार में बनी रेहड़ी व अतिक्रमण के कारण बनी जाम की स्थिति। संवाद

05 सांपला मैन बाजार में बनी रेहड़ी व अतिक्रमण के कारण बनी जाम की स्थिति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें