बेरी। लोकसभा चुनाव में बेरी में जिला प्रशासन की तरफ से बनाए गए मॉडल और पिंक बूथ पर उत्साह भरा माहौल था। इस बूथ पर 91 वर्षीय रामप्यारी और पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा मतदाता जतिन गोयल को प्रशासन ने सम्मानित किया।
बेरी के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मॉडल बूथ नंबर-101 जिला उपायुक्त व उपमंडल अधिकारी के आदेशानुसार बुजुर्ग महिला 91 वर्षीय रामप्यारी व लोकसभा चुनाव में पहली वोट डालने वाले जतिन गोयल को नोडल अधिकारी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए पिंक बूथ पर नोडल अधिकारी प्रविंद्र कुमार ने पहली मतदाता तनिशा व बुजुर्ग महिला हुकमकौर को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। नोडल अधिकारी प्रविंद्र ने बताया कि बेरी विधानसभा में जिला प्रशासन की तरफ से मॉडल बूथ, पिंक बूथ, दुबलधन में यूथ बूथ व दुजाना में पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया है। दुजाना मेंं बुजुर्ग को घर से व्हीलचेयर पर लाकर वोट डलयाया गया। मॉडल बूथ व पिंक बूथ पर बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिंक बूथ पर पीठासीन अधिकारी मंजू, अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी मनीषा, पोलिंग ऑफिसर सुशीला, प्रीति मौजूद रही।