फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ...तो इस बारिश में फिर बहेंगे दावे

Mon, 17 Jun 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। जून के आखिरी सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है, किंतु शहर के सेक्टरों में पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम अब तक नहीं हुए हैं। न तो स्ट्रॉम लाइन सफाई हुई हैं और न ही एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) कार्यालय से ताऊ देवीलाल पार्क तक चार फीट चौड़ी पानी निकासी की लाइन बिछ सकी है। पूछने पर अधिकारी जल्द पुख्ता इंतजाम पूरा होने का भरोसा दे रहे हैं, लेकिन ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। पानी निकासी के लिए कछुआ चाल से चल रहे काम को देखकर लगता है इस बार भी बारिश के दौरान सेक्टरवासियों को जलभराव से जूझना पड़ेगा।
शहर में सेक्टर 1, 2, 3, 4 व 14 पूरी तरह विकसित हो चुके हैं, जबकि 5 व 6 में भी रिहायश बढ़ती जा रही है। साल 2016 से पहले हुडा (अब एचएसवीपी) सेक्टरों से बारिश के पानी की निकासी, पेयजल, सीवरेज सिस्टम व दूसरी व्यवस्था देखता था, लेकिन बाद में सरकार ने सड़क और स्ट्रॉम वाटर की जिम्मेदारी नगर निगम को दे दी। दो साल से सेक्टरों में मानसून के सीजन में जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। साल 2021-22 में कई दिन तक सेक्टरों की सड़कों पर पानी भरा रहा। यहीं हाल 2022-23 में रहा।
विज्ञापन

इस साल मानसून के दौरान जलभराव न हो, इसके लिए नगर निगम की तरफ से तीन माह पहले 1 करोड़ 6 लाख का टेंडर जारी किया गया। इसके तहत एचएसवीपी प्रशासक कार्यालय से लेकर जाट भवन होते हुए ताऊ देवीलाल पार्क तक करीब 1.4 किलोमीटर क्षेत्र में 4 फीट चौड़ी पाइपलाइन बिछाई जानी है। अब तक एक किलोमीटर क्षेत्र में लाइन बिछाई जा सकी है। साथ ही सेक्टरों की स्ट्रॉम वाटर लाइनों की सफाई का काम 1. 39 करोड़ रुपये में ठेकेदार को दिया था, पर विडंबना है कि अब तक सभी लाइन साफ नहीं हुई हैं।
...
स्ट्रॉम लाइन की सफाई के फोटो नहीं भेज रहा ठेकेदार
एसोसिएशन के पदाधिकारी सात जून को नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ से मिले थे। प्रधान रणबीर सिंह छिल्लर, संयोजक कदम सिंह अहलावत, सेक्टर-3 सुखबीर हुड्डा, कपूर सिंह ढाका, सेक्टर-4 से डॉ. आरएस मलिक, सेक्टर-4 एक्सटेंशन के सुखबीर माथुर, श्रीकृष्ण राणा, सेक्टर-1 से धनराज रंगा व पवन आहूजा ने मांग की थी कि जल्द स्ट्रॉम वाटर लाइनों की सफाई का काम पूरा करवाया जाए। साथ ही जहां ठेकेदार की टीम लाइन साफ कर रही है, वहां का फोटो पदाधिकारियों को भेजा जाए ताकि काम की गुणवत्ता देखी जा सके। कदम सिंह ने बताया कि अब तक किसी पदाधिकारी को फोटो नहीं भेजे गए। पता ही नहीं चल रहा कि शॉकर मशीन से कहां लाइन साफ की जा रही है या नहीं।
.....
यहां भरता है सबसे ज्यादा पानी
सेक्टर एक, दो, तीन व चार, सोनीपत रोड के अलावा कम्युनिटी सेंटर के पास जलभराव होता है। साथ ही सेक्टर पांच व छह में स्ट्रॉम वाटर लाइन ही नहीं बिछाई गई। इस कारण पानी प्लाॅटों में ही खड़ा होता है। एचएसवीपी प्रशासक कार्यालय से लेकर जाट भवन तक लाइन बैठने के कारण कई फीट तक पानी भरा रहा था। अब वहां पर नई लाइन बिछाई जा रही है, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
....
वर्जन
सेक्टरों में पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था हो जाएगी। चार फीट लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। स्ट्रॉम वाटर लाइन की सफाई का काम चल रहा है। ताऊ देवीलाल पार्क के पास दो पंप सेट लगे हैं, जो पानी को लिफ्ट करके आगे निकालते हैं। दो साल पहले ज्यादा दिक्कत थी, पिछली बार कम परेशानी हुई। इस बार समय रहते बारिश का पानी निकल जाएगा।
विज्ञापन

मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
...
नगर निगम ठेकेदार पर दबाव बनाए, क्योंकि लाइन पूरी होने के बाद मैनहोल बनाकर कलेक्शन देने का काम होना बाकी है। मानसून आने वाला है। बारिश के पानी की निकासी की जिम्मेदारी नगर निगम की है।
जगमाल सिंह सोलंकी, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें