रोहतक। जिले के गांव हुमायूंपुर से बखेता रोड पर स्थित फार्म हाउस में घुसकर चोर बैटरी, इनवर्टर, सोलर प्लेट व पानी सप्लाई के लिए रखी मोटर चुराकर ले गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बखेता गांव निवासी प्रेम सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह रोडवेज से सेवानिवृत्त है। उसने सड़क किनारे हुमायूंपुर रोड पर फार्म हाउस बनाया हुआ है, जहां दो-तीन कमरे भी बने हुए हैं। कमरों में दो बैटरी, इनवर्टर, एलईईडी, दो पानी की मोटर, तीन सोलर प्लेट, बिजली का चूल्हा व बर्तन रखे थे। 6 जून की रात को चोर फार्म हाउस में घुसे और सारा सामान निकाल कर ले गए। अब तक वह अपने स्तर पर तलाश कर रहा था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।