सर्दी की छुट्टियों में चोर जसिया गांव के साथ-साथ मदीना व मुरादपुर टेकना के सरकारी स्कूलों के ताले तोड़कर कंप्यूटर उपकरण व अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मदीना के सरकारी स्कूल के प्राचार्य अनुज कुमार ने बताया कि सर्दकालीन अवकाश के चलते 15 दिन स्कूल बंद रहा। वीरवार को स्कूल आए तो स्कूल के मिड-डे मील स्टोर के ताले टूटे मिले। अंदर से गैस सिलिंडर, चूल्हा, घी व राशन चोरी मिला। उधर, मुरादपुर टेकना के स्कूल की प्राचार्य रीटा मलिक ने बताया कि वह स्कूल में मुख्य अध्यापिका के तौर पर कार्यरत हैं। सर्दी की छुट्टी के बाद वीरवार को स्कूल आए तो कंप्यूटर लैब से 12 बैटरी गायब मिलीं। जसिया गांव के स्कूल का भी चोर ताला तोड़कर कंप्यूटर उपकरण ले गए हैं। इस संबंध में वीरवार को ही सदर थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।