बेरी क्षेत्र के गांव बाकरा के राजकीय मिडिल विद्यालय में चोरी के जांच करते हुए पुलिस की टीम ।स
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव बाकरा के राजकीय मिडिल विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर कार्यालय व कमरों से चोरी कर लिया।पुलिस को दी शिकायत में मिडिल स्कूल इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को जब स्कूल में पहुंचे तो विद्यालय के कमरों व कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। जब कमरों में सामान चेक किया तो 4 कंप्यूटर सेट यूपीएस के साथ, एक बैंच प्रोजक्टर, एक सिलिंग किट, 10 मीटर केबल, एक बैटरी आदि सामान गायब मिला। स्कूल में चोरी होने की शिकायत बेरी थाने में दर्ज करवाई। मिडिल इंचार्ज राजेश कुमार का कहना है कि बाकरा स्कूल में प्राइमरी स्कूल व मिडिल स्कूल एक ही भवन में है। प्राइमरी स्कूल के कमरों के ताले भी टूटे हुए थे, लेकिन अभी सामान चेक नहीं किया गया। प्राइमरी स्कूल के कमरों में सामान चेक करने के बाद पता चलेगा। 26 मार्च को चोरों ने प्राइमरी स्कूल में एजुसेट कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। सूचना पाकर पुलिस व फिंगर एक्सपर्ट की टीम ने मौके का मुआयना किया। स्कूल इंचार्ज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। संवाद