फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गारमेंट्स की दुकान में चोरी, बरगद के पेड़ से छत के रास्ते ली एंट्री

विज्ञापन
-फोटो 82 : घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मेन बाजार स्थित कमेटी चौक पर बुधवार रात गारमेंट्स की दुकान में चोरी हो गई जबकि साथ लगते ज्वेलरी शोरूम में सेंध लगाने का तीसरी बार प्रयास किया गया। चोर बरगद के पेड़ के सहारे छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गारमेंट्स दुकान में सीसीटीवी बंद मिले। पुलिस अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दुकानदार प्रिंस पुरुथी ने बताया कि उनकी कमेटी चौक पर नेहा गारमेंट्स के नाम से दुकान है। वे गुरुवार सुबह दुकान पर गए तो इस चोरी का पता चला।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर पीछे की गली में स्थित बरगद के पेड़ के सहारे छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए। छत पर शराब पीने के भी प्रमाण मिले हैं। गारमेंट्स दुकान में घुसने के बाद चोरों ने साथ लगते हरि ज्वेलर्स को निशाना बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चोरों ने ज्वेलरी शोरूम के दो लकड़ी के दरवाजे तोड़ दिए लेकिन तीसरा लोहे का गेट नहीं तोड़ पाए जिससे बड़ी वारदात टल गई। इसके बाद एक अन्य दुकान की छत पर लगे गेट को भी उखाड़ने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
पहले भी दो बार कोशिश कर चुके चोर

हरि ज्वेलर्स के संचालक आकाश वर्मा ने बताया कि इससे पहले दो बार उनकी दुकान में चोरी का प्रयास हुआ है। तीसरी बार भी चोर मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। उनका आरोप है कि चोर उनकी दुकान में असफल रहने के बाद साथ वाली नेहा गारमेंट्स में घुस जाते हैं जहां पहले भी चोरी हो चुकी है। दुकानदारों ने पुलिस से रात्रि सुरक्षा बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और पीछे की सूरजमल वाली गली से होने वाली संभावित एंट्री को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले पकड़े गए आरोपियों से दोबारा पूछताछ की जानी चाहिए।
गारमेंट्स की दुकान से ये चोरी
गारमेंट्स की दुकान से चोर करीब 40 हजार रुपये की कीमत के सूट और लगभग 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के बाद दुकान का सामान बिखरा मिला जिससे साफ है कि चोरों ने आराम से दुकान खंगाली। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और सीआईए टीम के अलावा एसीपी क्राइम प्रदीप नैन ने भी मौके का निरीक्षण किया।
वर्जन


मेन बाजार में गारमेंट्स की दुकान में चोरी की घटना हुई है। मामले में विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। दुकान में सीसीटीवी बंद मिले हैं। जल्द ही चोरों की पहचान करते हुए उन्हें पकड़ा जाएगा। एफआईआर दर्ज की गई है।-जमील अहमद, एसएचओ, थाना शहर, बहादुरगढ़।
विज्ञापन



-फोटो 82 : घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें