रोहतक। जिले के गांव घिलौड़ कलां में चोर आंगनबाड़ी केंद्र का कुंडा तोड़कर दो गैस सिलिंडर व सोलर सिस्टम की बैटरी चुराकर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी सुनीता ने दी शिकायत में बताया कि वह आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर कार्यरत है। सात मार्च को वह और उसकी हेल्पर केला देवी आंगनबाड़ी केंद्र में गई तो रसोई का कुंडा टूटा मिला। अंदर से चोर दो गैस सिलिंडर व बैटरी चुराकर ले गए थे। वारदात छह मार्च की रात को अंजाम दी गई है। ब्यूरो