फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ जा रही बहन के साथ युवकों ने छेडखानी की व जेवरात छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकर्ण चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाबरा मोहल्ले में मंगलवार शाम भाई के साथ पैदल जा रही युवती का रास्ता रोक 15 से 20 युवकों ने सोने की चेन, बालियां छीन ली। इस दौरान बीच बचाव में आए भाई के साथ युवकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। युवक का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसकी बहन के साथ अभद्रता भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के साथ घर का सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। रास्ते में पंद्रह से बीस युवकों ने रास्ता रोका और उसकी बहन के गले से पांच तोले की सोने की चेन, एक तोले की कानों की बालियां छीन ली। इस दौरान जब उसका भाई बीच बचाव में आया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें