फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: माइनर पर नहाने वाले युवाओं को हिदायत के बाद छोड़ा

Sat, 11 May 2024 01:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र से गुजर रही एनसीआर माइनर में नहाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बार-बार हो रही मौतों से सबक लेते हुए पुलिस ने माइनर पर गश्त करते हुए कई युवाओं को पकड़ने के बाद फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ा है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि एनसीआर माइनर के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से उन्हें कभी सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

माइनर पर मौज मस्ती करने की मंशा लेकर विभिन्न गांवों सहित दिल्ली के छात्र भी आते हैं। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने माइनर पर गश्त करते हुए बहादुरगढ़ और दिल्ली रोड के पुल पर युवाओं को माइनर में नहाते हुए देखा। पुलिस ने युवाओं से पूछताछ की तो अधिकतर युवाओं को न तो तैरना आता था और न ही उनके साथ कोई ऐसा व्यक्ति था जो उनको बचा सकता हो। सवाल उठा कि पुलिस को एनसीआर माइनर के अधिकारियों की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता। बेलदार तक मौके पर नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें