फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टमार्टम में अनुज के शरीर में मिली 6 गोलियां, 17-18 जगह मिले घाव

Sat, 11 May 2024 01:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते परिजन।
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड पर पंजाबी रसोई के पास अपने कार्यालय में बैठे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के मामले में शुक्रवार को टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई गई। एक्स-रे व जांच में मृतक के शरीर में 6 गोलियां थी और 18 जगह घाव मिले हैं। पुलिस को मौके से 14 राउंड के खोल बरामद हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायर कर अनुज के शरीर को छलनी कर दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में दो गोलियां गर्दन के पिछले हिस्से, दो गोली कंधे और दो गोली जांघ में लगी मिली हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात तीन-चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के दोस्तों ने पुलिस को बताया है कि एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक बहादुरगढ़ रोड कार्यालय में घुसे थे। उससे कुछ देर पहले ही लाइट आई थी। लाइट आते ही आरोपी अंदर घुसे और अनुज को गालियां देने लगे। जैसे ही अनुज खड़ा हुआ तो आरोपियों ने उसकी जांघ पर गोलियां मारी। उसके बाद उसे कंधे और फिर गर्दन के पीछे गोलियां मारी। अनुज के साथ कार्यालय में मौजूद तीनों युवकों ने इधर-उधर होकर अपनी जान बचाई। दोस्तों ने बताया कि आरोपियों का टारगेट केवल अनुज ही था, इसलिए उस पर ताबड़-तोड़ गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद अनुज को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता वार्ड नंबर-4 के घोषीयान मोहल्ला निवासी सतपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शुक्रवार शाम को मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतक का भाई दीपक शादीशुदा है जबकि मृतक अनुज की भी शादी की बातचीत चल रही थी।

सैर पर गए हुए थे पिता, भागते हुए देखे आरोपी
जिस समय हादसा हुआ, उस समय मृतक अनुज के पिता सतपाल भी नजदीक ही रामलीला मैदान के पास सैर पर गए हुए थे। सतपाल कृषि विभाग से सेवानिवृत्त है। मृतक का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश है और सतपाल की सरकारी नौकरी होने के चलते कई सालों से वार्ड नंबर-4 में रह रहे थे। मृतक के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है कि जब वह सैर कर वापस आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि पंजाबी रसोई से थोड़ा आगे बहादुरगढ़ की तरफ से तीन-चार लड़के अपने हाथों में हथियार लिए बहादुरगढ़ की तरफ भागते जा रहे थे। कुछ दूरी पर उसके लड़के के कार्यालय के पास काफी शोर सुनाई दिया। जब वह कार्यालय पहुंचा तो उसका बेटा खून से लथपथ पड़ा था और उसे गोलियां लगी हुई थी।
विज्ञापन



अनुज हत्या मामले में टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
शमशेर सिंह, एसीपी, झज्जर

यह था मामला
वीरवार रात करीब आठ बजे दिल्ली गेट निवासी 32 वर्षीय अनुज राव अपने दोस्त रविंदर, प्रवीण व आकाश के साथ बहादुरगढ़ रोड पर पंजाबी रसोई के पास अपने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बैठे थे। अचानक कार्यालय के बाहर एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर सवार हथियार बंंद नकाबपोश युवक कार्यालय में घुस गए और हमलावरों ने अनुज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं थी। अनुज के साथ बैठे बाकी तीन युवकों ने कुर्सी अपने ऊपर अड़ाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें