फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सालों को गोली मारने वाला युवक एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 17 Jul 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साले अमित व संजीत को गोली मारने वाले आरोपी बहनोई अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आईएमटी थाना प्रभारी पंकज का कहना है कि हुमायूंपुर में मंगलवार को बहन से तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने पर बात करने आए बहन-भाइयों पर बहनोई ने फायरिंग की थी। फायरिंग में पहली पत्नी शर्मिला के भाई संजीत व अमित के पैर में गोली लगी। घटना की सूचना पर आईएमटी थाना पुलिस ने पहुंचकर आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें