फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी मुक्केबाज नैना

Thu, 17 Jul 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16jjrp05- नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते निजी स्कूल संचालक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले की बॉक्सर बेटी नैना 30 जुलाई से 12 अगस्त तक बैंकॉक में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। नैना ने हाल ही में पुणे में हुए अंडर-22 ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में रेलवे की खिलाड़ी को मात दी और फाइनल में साई की खिलाड़ी को हराकर एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वह दीन बंधु छोटूराम बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास करती हैं और गांव सिसरौली की निवासी हैं।
विज्ञापन

नैना ने 2019 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। उनके पिता पवन खुद राष्ट्रीय स्तर के हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। नैना ने बताया कि अपने पिता से प्रेरित होकर ही उन्होंने बॉक्सिंग में कदम रखा। उनका खेल का सफर आसान नहीं रहा। खेलने के कुछ ही समय बाद कोविड महामारी आ गई जिसने उनके अभ्यास में बाधा डाली। वह अकादमी नहीं जा पा रही थीं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कोच सुधीर हुड्डा ने उन्हें घर पर ही अभ्यास कराया।
यह हैं उपलब्धियां
2023 एसजीएफआई नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक और बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीता। 2022 में सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2023 खेलों हरियाणा गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें