फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जमानत पर आए युवक ने की थी 4.5 लाख की चोरी

Mon, 24 Mar 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके33....पुलिस गिरफ्त में सात माह पहले डोभ गांव में हुई चोरी का आरोपी।स्रोत:पुलिस - फोटो : kathua
विज्ञापन
रोहतक। बहु अकबर पुलिस ने करीब 7 माह पहले हुई डोभ गांव में चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का खुलासा पुलिस ने फिंगर प्रिंट के आधार पर किया है। चूंकि आरोपी पहले भी एक मामले में जेल जा चुका था और पुलिस ने उसके भी फिंगर प्रिंट लिए थे। जब लैब के अधिकारियों ने जांच की तो मुरथल (सोनीपत) के विकास नगर निवासी अजयनाथ के रूप में हुई।
विज्ञापन

बहु अकबर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि डोभ गांव में सुरेंद्र सिंह के घर पर 8 अगस्त 2024 को चोरी हो गई थी। घटना के समय घर के लोग सोए हुए थे और चोर घर से डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और तीन लाख रुपये चोरी किए गए थे। पुलिस ने घटना के बाद फिंगर प्रिंट लिए और उनको मैच करने के लिए लैब भेजा गया था। जहां पर काफी जांच करने के बाद इसके फिंगर प्रिंट मैच कर गए।
बहु अकबर क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी पर हरियाणा में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके हर बार फिंगर प्रिंट लिए गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने कलानौर और सांपला में भी चोरी समेत अन्य वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर सोनीपत, भिवानी, पानीपत, झज्जर और रोहतक आदि जिलों में हत्या के प्रयास, लूट, स्ननेचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें