25जेएनडी17 : दुष्यंत चौटाला से मिलने पहुंचे जींद जिले से युवा। स्रोत: कार्यकर्ता।
उचाना। जेजेपी के पूर्व हलकाध्यक्ष रहे विश्ववीर काला नंबरदार की अगुवाई में जिले जींद के युवाओं ने पंचकूला में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। नंबरदार ने कहा कि दुष्यंत की अगुवाई में जब जेजेपी सत्ता का हिस्सा थी तो हर वर्ग के लिए कार्य किए।
जो-जो वायदे जेजेपी ने प्रदेश की जनता से किए उन वायदों को पूरा किया। चंडीगढ़ में प्रदेश के लोगों की सुनवाई के लिए दुष्यंत चौटाला हर समय मिलते थे। आज लोगों को दुष्यंत चौटाला की याद फिर से आने लगी है।
प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार का कानून बनाने के लिए दुष्यंत चौटाला ने जो प्रयास किए थे वो आज नहीं तो कल जरूर रंग लगाएंगे। 2029 में दुष्यंत चौटाला प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री होंगे।
आज किसानों को उनकी फसल का भाव नहीं मिल रहा है। सरकार के एमएसपी के दावे सिर्फ बयानों तक सीमित होकर रह गए है। प्रदेश में अपराध चरम पहुंच गया है। इस मौके पर धोला गुरूकुल खेड़ा, मोहित, अमन सिहाग, नरेश, अजय खटकड़ मौजूद रहे।