फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मालिक की कुर्सी से उठाने पर की थी युवक ने पुलिसकर्मी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी अमित के तौर पर हुई। उसे अदालत में पेश के एक दिन का रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सुनील अरोड़ा का गीता कॉप्लेक्स में अरोड़ा कम्युनिकेशन सेंटर है और वहां पर उनका ऑफिस है। आरोप है कि आरोपी अमित का कुछ पैसा सुनील अरोड़ा पास था, लेकिन उसे वह पैसा नहीं दे रहा था इसलिए नाराज होकर युवक ने वीरवार रात को उसके ऑफिस में ही सुनील अरोड़ा व एक महिला कर्मचारी को बंधक बना लिया था। अरोड़ा को ऑफिस के कोने में खड़ा कर लिया था और उसकी कुर्सी पर स्वयं बैठ गया था। इसी दौरान अरोड़ा ने पुलिस को फोन कर दिया था। सूचना पर पुलिसकर्मी सोमवीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। बात सुनने के बाद जब अमित को कुर्सी से उठने और दोनों पक्षों को थाने चलने की बात कही तो इस पर वह नाराज हो गया।
इसके बाद युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी और वर्दी भी फाड़ी थी। हालांकि डायल-112 पर तैनात अन्य साथियों ने सोमवीर को बचाया और युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर गए थे।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ मारपीट की कुछ घटनाएं
-09 सितंबर को पुरानी सब्जी मंडी थानाक्षेत्र गणेशोत्सव के दौरान पुलिसकर्मी मनोज और होमगार्ड अशोक पर चाकुओं से हमला कर घायल किया। 40 पर रिपोर्ट दर्ज।
-12 जून को जींद निवासी जोगेंद्र की गिरफ्तारी के लिए 12 जून को तेलंगाना जीआरपी के इंस्पेक्टर साई ईश्वर गौड़ व रोहतक पुलिस के साथ दबिश दी तो उसी दौरान आरोपियों ने अभद्रता की। 30 पर रिपोर्ट दर्ज।
विज्ञापन

-15 जुलाई को झज्जर पुलिस के साथ बहु अकबरपुर थानाक्षेत्र में नारकोटिक सेल के साथ कई लोगों ने मारपीट कर आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए।
04-अगस्त को कलानौर माइनर से पानी चोरी रोकने के दौरान पुलिस-एसडीओ की टीम पर पथराव, 10 पर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें