उपमंडल के गांव मातन से तीन दिन से लापता युवक का सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अब आसौदा थाना पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट देकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसकी सूचना पुलिस ने आसपास के थाना व चौकियों में भी भेजी है। पुलिस को दी सूचना में प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका लड़का नवीन 7 जून की सुबह 10 बजे घर से बैंक जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने बैंक में जाकर व मातन गांव के अलावा अन्य रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। प्रदीप का आरोप है कि उसके बेटे को किसी ने अज्ञात स्थान पर छिपाकर रखा है। पुलिस उसे तलाशने में मदद करे।