फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहन के घर जा रहे भाई को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के घर जा रहे भाई की मातनहेल-झाडली रोड पर पातुवास माईनर के पास रविवार सुबह लगभग सात बजे ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
विज्ञापन

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में रविन्द्र पुत्र रामकुमार निवासी सासरोली ने बताया कि वह और उसका सबसे छोटा भाई प्रशांत रविवार सुबह अलग-अलग मोटरसाइकिल लेकर अपने गांव सासरोली से अपनी बहन के पास मातनहेल जा रहे थे। जब वह मातनहेल झाडली रोड पर पातुवास माईनर के पास पहुंचे तो एक ट्रक चालक मातनहेल की तरफ से तेज रफ्तार से ट्रक चलाता हुआ आया और उसके भाई प्रशांत की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे उसका भाई रोड पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

मृतक प्रशांत का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह, एएसआई मातनहेल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें