फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक को सिर में लगी गोली, खुद कार चलाकर पहुंचा अस्पताल

Thu, 11 Sep 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के टिटौली गांव निवासी नरेश को बुधवार की देर रात संदिग्ध हालात में सिर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद नरेश खुद कार चलाकर निजी अस्पताल पहुंचा और चिल्लाने लगा, मुझे बचा लो। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि टिटौली गांव निवासी नरेश को सिर में गोली लगी है। उसका पॉजिटिव हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल कर्मियों ने बताया कि गोली लगने से घायल नरेश खुद ही कार चलाकर आया और जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। स्टाफ ने पूछा क्या हुआ है तो बोला-मुझे गोली लगी है, बचा लो।



युवक को संदिग्ध हालत में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि गोली कैसे लगी। जांच चल रही है।
-सुरेंद्र, सदर थाना प्रभारी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें