फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के 85 हजार रुपये मांगने पर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में 28 दिन पहले फंदे पर लटके मिले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी को साजिश के तहत पार्टी में बुलाकर तीन लोगों ने पहले तो युवक को शराब पिलाई। इसके बाद हत्या कर उसी के मकान में शव को फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर भी आरोपियों से मिलीभगत कर हत्या को आत्महत्या दर्शाने का आरोप लगाया। मृतक के भाई की शिकायत पर गर्भवती पत्नी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, एसपी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिजनों ने बताया कि रवि से अमरपाल ने 85 हजार रुपये नकद प्लाट के लिए उधार लिए थे। साथ ही कई महीने से रवि का वेतन भी रोक रखा था। रुपयों की खातिर ही रवि की हत्या की है।
विज्ञापन

याद रहे कि यूपी के फर्रुखाबाद के रहने वाले प्रिंस ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रवि रोहतक में सिलिंडर सप्लाई का कार्य करता था। अमरपाल के यहां पर नौकरी करता था। 7 जुलाई को उसकी सोची समझी साजिश के तहत हत्या कर दी गई। रवि का शव उसके मकान में ही लटका मिला था। पत्नी व अमरपाल ने दावा किया था कि रवि ने आत्महत्या की है। अब उन्हें पता चला लगा है कि घटना वाले दिन रवि की पत्नी सुषमा को अमरपाल ने साजिश के तहत अपने घर पर बुलाया था, जहां पार्टी रखी हुई थी। पार्टी में अचानक रवि की हालत बिगड़ गई। सुषमा का कहना था कि पार्टी में वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद सुषमा ने पुलिस को बयान दिया कि होश आया तो देखा कि एक व्यक्ति दीवार को फांदकर भाग रहा है। घर में देखा कि रवि चुन्नी के फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद सुषमा अमरपाल के यहां पर पहुंची। प्रिंस ने दावा कि रवि की पत्नी सुषमा, उसके मालिक अमरपाल, प्यार और मोहन जो रवि का पड़ोसी है, उन्होंने मिलकर हत्या की है।
रवि की मौत के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- राहुल शर्मा, एसपी
घर का खर्च चलाना हो रहा था मुश्किल
प्रिंस का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण रवि को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। जिसको लेकर अक्सर पत्नी से मनमुटाव होता रहता था। साजिश के तहत ही पार्टी भी रखी गई थी। मकान मालिक पर आत्महत्या के सुबूत मिटाने का भी दावा किया है। आरोप लगाया कि सुषमा की गर्भावस्था में ही पिटाई कर गलत बयान दिलाए गए थे मगर उसने परिजनों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें