फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक की टक्कर में घायल युवक ने पत्नी को पहचानने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर खंड के गांव सैंपल के एक बाइक सवार युवक ने दूसरी बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक के सिर में चोट लगी है। हादसे के बाद घायल ने पत्नी और परिजनों को पहचानने से इन्कार कर दिया है। पीड़ित महिला ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सैंपल निवासी सुनीता ने दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को उनके पति कृष्ण गांव के सोनू के साथ बाइक से कलानौर से घर आ रहे थे। करीब साढ़े पांच बजे मंदिर के पास पहुंचे तो गांव का विकास तेज गति से बाइक चलाते हुए आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सोनू व कृष्ण गिर गए। उसका बेटा विजय मौके पर पहुंचा। अपने पिता को पीजीआई में दाखिल करवाया। 8 दिन तक उसके पति का उपचार चला। सिर में चोट लगने के कारण वह किसी को पहचानते नहीं है। गांव में समझौते की बात चल रही थी, लेकिन सरपंच ने जो राजीनामा लिखकर दिया है, वह उसके परिवार को मंजूर नहीं है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें