कलानौर। थाना कलानौर क्षेत्र के वार्ड 11 में एक युवक ने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे और पत्नी मायके में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी सत्यापाल ने बताया कि अशोक (34) के फंदा लगाने की सूचना परिजन ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतारा तो जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की शादी हो चुकी थी और बेटी 6 साल की तो बेटा सात माह का है। जबकि पत्नी घटना के समय मायके गई थी और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। परिजन से बहाना बनाकर अशोक घर पर ही रुक गया था और फिर फंदे पर लटक गया। घटना के पीछे कारण क्या है इसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।