रोहतक। शहर की जनता कालोनी में कूड़ा डालने गई महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सरिता ने दी शिकायत में बताया कि वह कूड़ा डालने घर से बाहर जा रह थी। जब जनता कालोनी में सरकूलर रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हाल के नजदीक से गुजर रही थी, तभी पीछे से एक बाइक सवार आया और उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे पर गिर गई। उसके कंधे पर गहरी चोट आई। युवक बाइक उठाकर मौके से फरार हो गया। उसका बेटा शशिकांत मौके पर पहुंचा और उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया।