फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला अदालत में पलटी, आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अदालत में पलट गई। कोर्ट में कहा कि मैं अशिक्षित हूं। पुलिस ने कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी उसे व उसके बच्चे को बहुत अच्छे से रखता था। मुझे नहीं पता, पुलिस ने किस आधार पर केस दर्ज किया। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी नरेश को बरी कर दिया।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, अप्रैल 2023 में एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दी कि भिवानी जिले के गांव बीरन निवासी नरेश कुमार से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा। उसके जेवरात तक ले लिए। इतना ही नहीं, जब वह शादी के लिए कहती तो उसे पीटा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी धमकी देता था कि अगर पुलिस को शिकायत की तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मोबाइल फोन बरामद किया गया। तभी से जिला अदालत में केस चल रहा था। एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी नरेश कुमार को बरी कर दिया, क्योंकि शिकायतकर्ता ही अपने बयानों से पलट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें