फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फिर बदलेगा मौसम...आज और कल आंधी और बूंदाबांदी के आसार

Wed, 17 Apr 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल महीने में लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मौसम में बदलाव के ब्यार जारी है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके पर लगातार बादलवाही देखने को मिल रही है। साथ ही साथ बार-बार हवाओं की दिशाओं में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। जब कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आते हैं हैं तो हवाएं पश्चिमी होने से तापमान में बढ़ोतरी और साथ ही साथ जब सक्रिय होते हैं तो दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी होती है, जिसकी वजह से इलाके में बादलवाही और जब आगे निकल जाते हैं तो हवाएं उत्तरी होने से तापमान में गिरावट दर्ज होती है। लगातार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। आमतौर पर अप्रैल महीने में गर्मी अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज करने लगतीं हैं, परन्तु इस साल अप्रैल महीने में लगातार धूप-छांव का खेल और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से इलाके में गर्मी भी अपने तेवरों को नहीं दिखा पाई है। अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। आने वाले दिनों तीन चार दिनों में इलाके में एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें