फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आसान होगी मंडी जाने की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तय समय से डेढ साल की देरी से शहर का बहुप्रतीक्षित कच्चा बेरी एलिवेटेड रोड रेलवे क्राॅसिंग फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है। यह अब 20 अप्रैल से 15 मई के बीच पूरा होगा। इसके बाद लोगों का इस पर आवागमन सुगम हो जाएगा। अभी लोगों को भिवानी चुंगी से घूम कर मंडी व सुनारिया चौक तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग पर गाटर रखने के दौरान रेलवे इंजीनियर दो घंटे के लिए बिजली की लाइन को नीचे करेंगे। इस दौरान रेल ट्रैक बाधित रहेगा और कोई रेलगाड़ी नहीं गुजरेगी। जैसे ही गार्डर (गाटर) रखा जाएगा, उसकी जांच के बाद रेल यातायात फिर बहाल कर दिया जाएगा। रेलवे प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही एजेंसी के अनुसार कई स्तर पर देरी होने से यह कार्य लेट हुआ है। लेकिन अब इसमें देरी नहीं होगी। कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर का निर्माण अब तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड रोड बनने से पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से मालगोदाम की तरफ जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट का जनवरी 2019 में शिलान्यास हुआ था, इसे मार्च 2021 तक बनना था। इसमें एलिवेटेड रोड को जोड़ते हुए 910 मीटर का फ्लाईओवर बना है। रेल माल गोदाम की तरफ का रास्ता चालू है। फल-सब्जी व अनाज मंडी की तरफ भी फ्लाईओवर बन चुका है। वर्तमान में क्रॉसिंग के ऊपर गार्डर (गाटर) रखा जाना शेष है।
विज्ञापन


दस मिनट में पहुंचेंगे फल-सब्जी व अनाज मंडी कच्चा बेरी रेलवे क्राॅसिंग फ्लाईओवर चालू होने से शहरवासियों का फल-सब्जी व अनाज मंडी आवागमन आसान हो जाएगा। हिसार बाईपास से लोगों को आवागमन करने में औसतन 40 मिनट का समय लगता है। यदि जाम मिलता है, तो समस्या बढ़ जाती है। फ्लाईओवर चालू होने से बिना जाम लोगों को आंबेडकर चौक से फल-सब्जी व अनाज मंडी पहुंचने में महज दस मिनट लगेंगे।
फ्लाईओवर एक नजर में एलिवेटेड रोड से फल-सब्जी-अनाज मंडी तक 910 मीटर करीब 250 मीटर लंबी रोड स्टेशन के पास तक बनेगी फ्लाईओवर व लैग रोड बनाने की लागत 29.70 करोड़ फ्लाईओवर 22 पिलर पर बनेगा जबकि लैग रोड चार पिलर पर
हमारी ओर से तैयारियां पूरी हैं। इस प्रोजेक्ट को इस माह के अंत तक पूरा कर दिया जाएगा। - वीरभान, डायरेक्टर , निर्माण एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें