फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांव माड़ौदी रांगड़ान व माड़ौदी जाटान बनेंगे मॉडल गांव

Thu, 25 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य पालन विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन गांव माड़ौदी रांगड़ान व माड़ौदी जाटान को चारों विभागों के माध्यम से मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। विभाग गांव में किसानों की ओर से अपनाए गए मुख्य व्यवसाय के आंकड़े एकत्रित करने के निर्देश दिए। जिले में 22 पंचायती तालाबों को ठेके पर मत्स्य पालन के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं और 22 अन्य तालाबों की प्रक्रिया जारी है। जिला के गांव आसन में तीन तालाब, मायना में पांच तालाब, बालंद में पांच तालाबों के प्रस्ताव किए गए हैं। बहु अकबरपुर में दो तालाब, कान्ही साढ़े 12 में दो तालाब, कारौर में दो व खेरड़ी में दो पंचायती तालाबों का आकलन भी किया जा चुका है। मोखरा गांव में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए पानी के सैंपल लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें