रोहतक। सेक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को निगम आयुक्त ने डॉ. आनंद शर्मा ने वार्ड पार्षद सुशील नांदल व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टरोंं में सड़कों का निर्माण, बरसात के बाद से सड़कें टूटी होना, पार्कों में कार्य करवाने, सीवर ओवरफलो, ग्रीन बेल्ट का सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट रिपेयर, सफाई कार्य, बेसहारा पशुओं को पकड़वाने आदि समस्याओं समाधान की मांग की। निगम आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने निविदा की हुई है। सर्दी अधिक होने के कारण काम नहीं हो रहा है। फरवरी में सड़क निर्माण का काम आरंभ हो जाएगा। पार्कों की सफाई, झूले एवं जिम रिपेयर के कार्य संबंधित अधिकारी करेंगे। वहीं स्ट्रीट लाइट तुरंत ठीक कराई जाएंगी। खराब सीवर लाइन का सर्वे करवाया जाएगा। समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। संवाद