फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टोल माफ करवाने के लिए ग्रामीणों ने 10 घंटे दिया धरना

विज्ञापन
36 राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर चांदी गांव के निकट टोल प्लाजा को फ्री करवाकर देर शाम धरने पर डटे ग
विज्ञापन
रोहतक। चांदी टोल को फ्री करवाने के लिए 13 से अधिक गांवों के लोगों ने रविवार को करीब 10 घंटे तक धरना दिया। ग्रामीणों ने टोल फ्री करवाकर सभी वाहनों का आवागमन सुचारु रखा लेकिन अपनी मांग को पूरा करने के लिए देर शाम तक भी धरने से नहीं हटे। हालांकि, देर शाम अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने भी ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हल निकालने पर चर्चा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर चांदी गांव के निकट 30 जुलाई से टोल प्लाजा शुरू किया गया है। इसके आसपास के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों से 350 रुपये मासिक पास के अनुसार टोल वसूला जा रहा है लेकिन करीब 12 किलोमीटर के अंदर आने वाले गांवों में इसका विरोध हो रहा है।
उनका कहना कि हर टोल के निकट के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के टोल टैक्स माफ किए जाते हैं। एनएचएआई के अधिकारियों को ग्रामीणों को टोल में छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन

भगोतीपुर ब्लॉक समिति सदस्य राहुल व मनजीत ने बताया कि टोल माफी को लेकर रविवार को सुबह 10 से रात 8 बजे तक लाखन माजरा ब्लॉक के इंद्रगढ़, चांदी, लाखन माजरा, चिड़ी, नांदल, बैंसी, खरक जटान, गूगाहेड़ी, खरेंटी, घरौंठी, टिटौली, सिसरौली और सुंदरपुर, भगोतीपुर, गिरावड़, समर गोपालपुर व निंडाना के लोगों ने टोल प्लाजा को फ्री करवा धरना दिया।
साथ ही इन गांवों के लिए पूरी तरह टोल माफ करने के लिए गुहार लगाई। टोल माफ के लिए इन गांवों के सरपंचों व प्रतिनिधियों के साथ अतिरिक्त उपायुक्त की देर शाम तक बैठक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें