फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कर्मचारियों के तबादलों पर कुलपति की मंजूरी अनिवार्य

Sun, 06 Sep 2026 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों के अनधिकृत तबादलों पर सख्त रुख अपनाया है। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल की मंजूरी के बिना होने वाले तबादलों पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। प्रशासन के संज्ञान में आया था कि संबद्ध संस्थानों में स्थानीय स्तर पर बिना कुलपति की अनुमति के तबादले हो रहे थे। इससे प्रशासनिक व्यवस्था में अव्यवस्था पैदा हो रही थी। इस पर रोक लगाने के लिए उच्चाधिकारियों ने नया फैसला लागू किया है। अब विश्वविद्यालय, पीजीआई और अन्य संबद्ध कॉलेजों में कर्मचारियों के किसी भी स्थानांतरण के लिए कुलपति की स्वीकृति अनिवार्य होगी। पीजीआई के निदेशक, विभागाध्यक्षों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें