संवाद न्यूज एजेंसी
महम। मदीना टोल प्लाजा से एक गाड़ी ने दो बार आवागमन किया। आरोप है कि टोल प्लाजा से बार-बार पैसे कटने के मैसेज आते रहे। 12 बार आवागमन के पैसे काट लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से की है।
शिकायत में महम के वार्ड 1 निवासी जसवंत ने बताया कि वह 4 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे अपनी कार लेकर रोहतक की ओर गए थे। इसके बाद वह शाम साढ़े 4 बजे वापस आया। उसने अपनी गाड़ी का वार्षिक फास्टैग पास बनवाया हुआ है। बताया कि उसके पास दस से बीस मिनट के अंतराल में 12 बार आवागमन के पैसे कटते चले गए।
इसके बाद उसने इसकी शिकायत राजमार्ग प्राधिकरण से की लेकिन तीन दिन बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका। इस बारे में मदीना टोल प्लाजा के मैनेजर अजय का कहना है कि व्यक्ति की ओर से शिकायत दी गई थी।
शिकायतकर्ता ने दो बार आवागमन किया है और उससे दो बार के ही पैसे काटे गए हैं। मैसेज आने के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। शिकायतकर्ता ज्यादा पैसे कटने का कोई भी सबूत पेश नहीं कर सका।