रोहतक। घरौठी में गद्दे फैक्ट्री के बाहर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी की वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घरौठी निवासी सतबीर ने थाना लाखन माजरा पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी तीन बेटियां हैं। एक बेटा शिव गद्दा फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मी था। इसके दो बच्चे हैं। वह 14 अगस्त की रात ड्यूटी पर तैनात था। यहां 15 अगस्त की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह फैक्टरी का प्रवेश द्वार बंद कर बाहर खड़ा था। यहां एक वाहन छोटा हाथी तेज गति से आया और शिव कुमार को सीधी टक्कर दे मारी। गाड़ी रफ्तार में होने के चलते टक्कर लगते ही पलट गई। इसका चालक मौके से भाग गया। इस हादसे में शिव कुमार की मौत हो गई। चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।