फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संयुक्त किसान मोर्चा ने चार श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

Sat, 17 Jan 2026 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34...अपनी मांगों को लेकर मानसरोवर पार्क में विरोध प्रदर्शन करते अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्च
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मानसरोवर पार्क में आयोजित अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन के तहत बिजली संशोधन विधेयक 2025, बीज संशोधन विधेयक मसौदा, संशोधित मनरेगा अधिनियम व चार श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर विरोध किया।
अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश के किसानों, मजदूरों और अन्य मेहनतकश वर्गों पर बिना निरंकुश ढंग से थोपे जा रहे कथित जनविरोधी उपायों से उत्पन्न गंभीर चुनौतियों के बारे में बात की। वीबी-जीरामजी योजना के रूप में एक छल कपट है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बीज संशोधन विधेयक देश और विदेशी निजी कंपनियों के बीज बाजार पर नियंत्रण को मजबूत करेगा और किसानों के बीज पर सदियों पुराने मौलिक अधिकारों से वंचित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने धान खरीद घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई। हाल में हरियाणा के प्रमुख किसान नेता सुरेश कोथ को जारी किए गए निंदनीय व गैरकानूनी पुलिस नोटिस पर आपत्ति जताते हुए तत्काल वापसी की मांग की। इस दौरान प्रीत सिंह, सतबीर सिंह, विनोद देसवाल, सुनील मलिक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें